Breaking News :

:

जैश-ए-मोहम्मद में बगावत के संकेत, मसूद अजहर के 'गायब' होने से JeM में घमासान

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

नई दिल्ली । रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मसूद अजहर के रहस्यमयी तरीके से 'गायब' होने और खराब स्वास्थ्य के कारण संगठन में भारी घमासान और बगावत के संकेत मिले हैं। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' (2025) में परिवार के मारे जाने के बाद मसूद की सक्रियता कम हुई है, जिससे कमांडरों में असंतोष है।

खुफिया रिपोर्टों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के अंदर उथल-पुथल मची हुई है। संगठन के प्रमुख मसूद अजहर को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके अपने ही संगठन के लोग अब उनकी स्थिति और मौजूदगी पर सवाल उठाने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ असगर के बढ़ते प्रभाव और मसूद के गायब होने से जैश के भीतर वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है। मसूद अजहर कई नामों से कुख्यात गृह मंत्रालय में आतंकियों की सूची में पहला नाम मौलाना मसूद अजहर का है। उसे मौलाना महमूद मसूद अजहर अलवी और विला अदाम इस्सा नाम से जाना जाता है।  

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *