Breaking News :

:

आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता: ओरियन कैप्सूल से मुस्कुराते हुए बाहर आए चारों अंतरिक्ष यात्री; ट्रंप बोले-‘मंगल ग्रह होगा अगला चरण’

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन करीब 10 दिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए।

अंतरिक्ष यात्रियों की यह ऐतिहासिक वापसी प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के तट के पास हुई। ओरियन अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के बाद पैराशूट सिस्टम की मदद से समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और एक विस्तृत प्रक्रिया के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें लेने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को नासा के आर्टेमिस II मिशन के क्रू को पृथ्वी पर उनकी सफल वापसी के बाद बधाई दी। उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों की तारीफ करते हुए यह एलान किया कि अमेरिका के अंतरिक्ष अन्वेषण का अगला चरण मंगल ग्रह होगा।
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “आर्टेमिस II के महान और बेहद प्रतिभाशाली क्रू को बधाई। पूरी यात्रा शानदार रही, लैंडिंग एकदम सही थी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मुझे इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता! मैं जल्द ही आप सभी से व्हाइट हाउस में मिलने का इंतजार कर रहा हूं। हम इसे फिर से करेंगे और फिर अगला कदम, मंगल ग्रह!”

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *