Breaking News :
दो गेंदों पर चाहिए थे दो रन, फिर भी हारी दिल्ली कैपिटल्स; पढ़ें आखिरी ओवर का रोमांच
- Super Admin
- 09 Apr, 2026
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर जाकर खत्म हुआ। दिल्ली की टीम आसानी से ये मैच जीत रही थी, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी क्रिकेट प्रशंसक ने नहीं की थी। डेविड मिलर शानदार पारी खेलकर दिल्ली की जीत दिलाने के करीब थे, लेकिन 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जो अंत में टीम पर भारी पड़ गई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





