Breaking News :

:

कोरबा हैलीपेड पर युवकों का स्टंट, बाल-बाल बचे लोग, पुलिस ने शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों को पकड़ा, कार जब्त

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

कोरबा । कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर बुधवार को कुछ युवकों ने तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट किए। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय हैलीपेड मैदान में स्कूली बच्चे खेल रहे थे। तभी एक कार तेज गति से मैदान में घुसी और उसमें सवार युवक कार की छत पर खड़े होकर हुड़दंग मचाने लगे। वे कभी कार को तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाते, तो कभी छत पर नाचते। उनकी इन हरकतों से वहां मौजूद लोग डर गए।

स्टंटबाजों का अड्डा बन रहा हैलीपेड

स्थानीय लोगों के अनुसार, हैलीपेड पर इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। यह हैलीपेड आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाया गया है, लेकिन अब यह स्टंटबाजों का अड्डा बनता जा रहा है।

कार में 3 लोग तीनो नशे में थे

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने कोरबा के पुरानी बस्ती निवासी अरविंद आदिले के खिलाफ कार्रवाई की है, जो वाहन चला रहा था।

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *