Breaking News :
कोरबा: सड़क हादसे में दंपति की मौके पर मौत, जा रहे थे दशगात्र कार्यक्रम में; भारी वाहन ने मारी टक्कर
- Super Admin
- 21 Apr, 2026
कोरबा। कोरबा में मंगलवार को नक्तिखार के पास हुए एक सड़क हादसे में बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दंपति एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ कोरबा जिले के गोढ़ी गांव में एक रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुपहिया वाहन से निकले थे। वे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी
एंबुलेंस पहुंचने से पहले घायल महिला ने दम तोड़ा
टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
टक्कर मरने वाले वाहन की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





