Breaking News :
कोरबा : भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस… डॉ श्यामा प्रसाद, पंडित दीनदयाल, अटल जी को किया याद
- Super Admin
- 06 Apr, 2026
कोरबा । आज भारतीय जानता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम पंचायत हरदी बाज़ार के बूथ क्रमांक 190 में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते कहा की 1951 से राष्ट्रवाद को लेकर शुरू हुई यह यात्रा कई कठिन संघर्ष और पड़ावों को पार करती हुई 1980 में भारतीय जानता पार्टी बनी। तब हमारे 2 सांसद हुआ करते थे आज 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने गाव गाव घर घर जा कर भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया । लोगों के घरों में पोलिंग बूथ स्तर पर पहुँच कर भाजपा का ध्वज लगाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक अमित टमकोरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश टंडन, सह संयोजक रूप विलास गोरस्वामी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पटेल, संजय सारथी, हरदीबाज़ार ग्राम्य भारती विद्या पीठ के छात्र संघ के अध्यक्ष हीरा लाल अहीर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





