Breaking News :

:

ट्रम्प बोले- ‘ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार, ईरानी मीडिया बोली- ‘हवाई किले बना रहे ट्रम्प’

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपने एनरिच्ड (संवर्धित) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। अमेरिका का मानना है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में हो सकता है।

उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से यह भी कहा कि दोनों देश शांति समझौते के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत बहुत सफल चल रही है और समझौते की संभावना काफी ज्यादा है।

ट्रम्प ने कहा कि अगर यह डील हो जाती है, तो तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी, होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है, तो वे पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं।

वहीं इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 3:30 बजे से लागू हो गया है।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जिसके बाद यह सहमति बनी।

परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब ईरान

यूरेनियम एक ऐसा पदार्थ है, जिससे परमाणु ऊर्जा भी बनाई जा सकती है और परमाणु बम भी। फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि उसे कितना एनरिच यानि कि शुद्ध किया गया है।

प्राकृतिक यूरेनियम में काम का हिस्सा बहुत कम होता है, इसलिए उसे मशीनों (सेंट्रीफ्यूज) के जरिए स्टेप बाय स्टेप शुद्ध किया जाता है। इसी प्रक्रिया को ‘यूरेनियम एनरिचमेंट’ कहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी IAEA की रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के पास कुल मिलाकर करीब 5 से 6 टन के बीच एनरिच्ड यूरेनियम मौजूद है। हालांकि, यह इतना एनरिच्ड नहीं है कि इससे परमाणु हथियार बन सके।

अभी 120 से 130 किलोग्राम के आसपास 60% तक एनरिच्ड किया जा चुका है। अगर यह एनरिच्डमेंट 90% तक कर लिया गया तो इससे परमाणु हथियार बनाया जा सकता है।

इसलिए अमेरिका और इजराइल, ईरान पर परमाणु कार्यक्रम सीमित करने और एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने का दबाव बनाते रहे हैं।

ईरानी मीडिया बोली- ट्रम्प हवाई किले बना रहे

ईरान की सरकारी मीडिया ने ट्रम्प के उस दावे का मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ ऐसे समझौते के करीब है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट खुल सकता है।

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्रम्प के बयान का वीडियो साझा करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई किले बना रहे हैं।

इसके साथ ही IRIB ने एक फारसी कहावत भी साझा की- “ऊंट कपास के बीज का सपना देखता है, कभी उसे निगलता है, तो कभी दाना-दाना खाता है।” यानी ऐसी उम्मीदें पाल रहा है जिनका जमीन पर कोई ठोस आधार नहीं है।

ऊंट आम तौर पर रेगिस्तान में रहता है, जहां कपास जैसी फसल उगती ही नहीं। इसलिए ‘कपास का बीज’ ऊंट के लिए ऐसी चीज है जो उसकी पहुंच से बाहर है।

10वां युद्ध रुकवाने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम पर भी बयान दिया। उन्होंने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 10वां युद्ध रोकने में सफलता हासिल की है।
 

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *