Breaking News :

:

ईरान ने ट्रंप को बताया ‘ फारस की खाड़ी का दयनीय समुद्री डाकू’, मीम और वीडियो के जरिए उड़ाया मजाक

top-news top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बेनतीजा रही हालिया शांति वार्ता के बीच ईरान ने एक नई तरह की कूटनीतिक जंग छेड़ दी है। ईरान के कई अंतरराष्ट्रीय राजनयिक हैंडल्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर मीम शेयर कर रहे हैं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लेकर मुंबई तक के ईरानी दूतावासों ने व्यंग्यात्मक वीडियो और तीखे संदेशों के जरिए ट्रंप का मजाक उड़ा रहा है और अपनी नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। ईरानी दूतावासों के द्वारा इन पोस्ट्स के जरिए ट्रंप को समुद्री डाकू बताने से लेकर मिसाइलों के झुंड की चेतावनी तक दी है।

ईरानी दूतावास ने शेयर किया संगीतमय वीडियो

दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरान दूतावास ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें ट्रंप को एक संगीतमय वीडियो में दिखाया गया है, जहां उन्हें जहाजों को नाकाबंदी से गुजरने की अनुमति देने की अपील करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में वे लयबद्ध स्वर में कहते हैं, अगर तुम मुझे रोकोगे तो मैं तुम्हें रोक दूंगा।"

trump mazak video

ट्रंप को बताया दयनीय समुद्री डाकू

ईरानी दूतावास द्वारा जारी एक अन्य पोस्ट में, ट्रंप को समुद्री डाकू के रूप में चित्रित किया गया है, जिसका कैप्शन है, "फारसी खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट के दयनीय समुद्री डाकू।" जिसके जरिए ईरान ट्रंप को फारस की खाड़ी का दयनीय समुद्री डाकू कह रहा है।

trump mazak daku

अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है...

इसी बीच, मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने भी ईरान की नौसैनिक क्षमताओं को उजागर करते हुए अपनी नौसेना की ताकत को एक वीडियो के माध्यम से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "फारस की खाड़ी की लाल मधुमक्खियां, हां, तेज मिसाइल नौकाएं तैयार हो रही हैं। यह मजेदार है कि ट्रंप ईरान की नौसेना को 'खत्म' बताते रहे... अब उन्हें पता चलने वाला है कि मिसाइलों का झुंड कितनी जल्दी आपको घेर सकता है। अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।"

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *