Breaking News :
सीजफायर के बावजूद ईरान के लावन द्वीप पर हमला, तेहरान ने भी कुवैत में किए ड्रोन अटैक
- Super Admin
- 08 Apr, 2026
तेहरान। युद्ध विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही ईरान के लावन द्वीप पर स्थित तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ है। एसोसिएटेड प्रेस ने ईरानी सरकारी टेलीविजन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ईरान ने कुवैत में किए ड्रोन हमले युद्द विराम के बावजूद ईरान ने भी कुवैत में ड्रोन हमला किया। हमले में तेल और बिजली से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि सुबह पांच बजे के बाद से 28 ईरानी ड्रोन मार गिराए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुश्मन की ओर से किया गया बड़ा और खौफनाक हमला था। बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे गए थे, जिन्हें वायु रक्षा प्रणाली ने रोक लिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ ड्रोन देश के दक्षिण हिस्से में मौजूद तेल संयंत्र और बिजली घरों की तरफ बढ़े। इन हमलों से तेल ढांचे, बिजली केंद्रों और पानी के संयंत्र को काफी नुकसान हुआ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





