Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: आज गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत,दो डिग्री गिरेगा पारा; फिर तेजी से बढ़ेगी गर्मी

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

रायपुर। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा।

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 43.0°C दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान23.2°C रहा।

मौसम सिस्टम अभी भी सक्रिय

प्रदेश में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सिस्टम तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है।

अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में 44°C तक पहुंचेगा पारा

राजधानी में आज हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है।

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *