Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: प्रेमी के घर पर फांसी के फंदे में लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती रविवार रात अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उसी घर में फांसी लगा ली। बता दें कि घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *