Breaking News :

:

छत्तीसगढ़: प्रदेश के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बारिश की आशंका, गरज-चमक के साथ बनेगी आंधी-तूफान की स्थिति

top-news
https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर तेज आंधी और बारिश हुई है। मुख्य तौर पर नांगुर में 30 मिमी और जगदलपुर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कोंडागांव जिले में शनिवार को बिजली गिरने से 3 मवेशियों की मौत हो गई। घटना ग्राम बेतबेड़ा के जंगल की है। इसक अलावा कोरबा जिले में भी तेज बारिश हुई।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बने रहने की आशंका है।

इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। रविवार को भी प्रदेश की कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर की बात करें तो 5 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तापमान में यह गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है।

https://blueheart.in/public/frontend/img/post-add/add.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *